पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची जारी करने की मांग

मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची जारी करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | हरियाणामास्टर वर्ग एसोसिएशन ने जिला कार्यालय में बैठक की, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान करनैल सिंह लालैण ने की। बैठक में मास्टर वर्ग की मांगों पर विचार-विमर्श करते हुए स्कूल प्राध्यापक और मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची तुरंत जारी करने की मांग की गई। पदोन्नति के बाद स्टेशन काउंसिलिंग से देने की मांग को भी उठाया गया।

बैठक में मांग उठाई गई कि मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों को पंजाब फाइनेंशियल रूल्स के तहत पे ग्रेड दिया जाए। मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों के पदाें पर डीपीई की पदोन्नति को न्यायोचित नहीं बताया गया, क्योंकि पदोन्नति के लिए पांच वर्ष का अनुभव जरूरी है। जबकि डीपीई का शैक्षणिक अनुभव एक दिन का भी नहीं है और ही वे कक्षा छह से आठ को पढ़ाते हैं। इसके अलावा डीपीई की शैक्षिक योग्यता भी बीएड नहीं होती है। मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों को 5400 रुपए का ग्रेड पे दिया जाए। प्रधानाचार्य के पदों पर मुख्याध्यापकों का कोटा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाए, ताकि मास्टरों, भाषा अध्यापकों जेबीटी अध्यापक जिनकी संख्या 70 हजार है, उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय हो। अन्य राज्यों की तर्ज पर वर्ष 2007 में अपग्रेड हुए प्लान के स्कूलों को नॉन प्लान में बदला जाए। इसके साथ ही गर्मियों में स्कूलों का समय आठ बजे से दोपहर दो बजे तक तथा सर्दियों में नौ बजे से तीन बजे तक किया जाए।