पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व सैनिकों ने त्रैवार्षिक चुनाव के लिए भरे फार्म

पूर्व सैनिकों ने त्रैवार्षिक चुनाव के लिए भरे फार्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | पूर्वसैनिक सभा हरियाणा ने कर्ण पार्क में मासिक बैठक की, जिसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष लखीराम अार्य ने की। बैठक में सभा के सदस्यों ने त्रैवार्षिक चुनाव के पहले फेज के मद्देनजर सदस्यता फार्म भरे। इससे पहले कश्मीर झारखंड के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिक अर्धसैनिक बलों के जवान पुलिस कर्मचारियों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 1971 के शुद्ध शहीदों को भी ससम्मान याद किया गया। सभी पूर्व सैनिक को बताया गया कि डीपीडीओ ऑफिसों में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट ओर आधार कार्ड 17 दिसंबर 2014 तक बनाए जाएंगे। इसके लिए पीपीअो डिस्चार्ज बुक, बैंक डिटेल लेकर पहुंचना है। बैठक में महासचिव जगमेंद्र सिंह, कैप्टन हलवंत सिंह, हरिदास, नन्हा राम, रामदिया आदि पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।