पुलिस ने नीली बती लगी कार का किया चालान
सिटीपुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अर्जुन गेट स्थित एक मेडिकल स्टोर के संचालक की नीली बती लगी गाड़ी का चालान किया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है कि वह कार का प्रयोग नीली बत्ती लगाने के पीछे क्या कारण है। थाना प्रभारी श्री दत्त शर्मा ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि अर्जुन गेट पर कोई मेडिकल स्टोर मालिक कार पर नीली बत्ती लगा कार घुमा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही गाड़ी का चालान कर दिया गया है। जो भी मामले में कानूनी कार्रवाई बनती है वह की जा रही है।