- Hindi News
- कीर्तन दरबार में किया गुरु की महिमा का बखान
कीर्तन दरबार में किया गुरु की महिमा का बखान
असंध | सेवासिमरन चैरिटेबल ट्रस्ट चंडीगढ़ के तत्वावधान में नगर के करनाल मार्ग पर विशाल कीर्तन दरबार लगाया गया। कीर्तन दरबार में संत बाबा पूर्ण सिंह ने गुरबाणी कर्तन के माध्यम से गुरु शिक्षाओं का बखान किया। संत पूर्ण सिंह ने कहा कि सच्चा सिख वही है जो निरंतर अपने आध्यात्मिक विकास की राह पर अग्रसर रहे। उन्होंने कहा कि सिख धर्म में नशों का कोई महत्व नहीं है। सच्चा सिख वही है जो इन विकारों से खुद दूर रहे और दूसरों को भी दूर रखने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सिख धर्म ने कई कार्य किए हैं और गुरू ग्रंथ साहिब में भी औरतों को बराबरी का दर्जा दिया गया है।