- Hindi News
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनेगा अब डे केयर सेंटर
वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनेगा अब डे केयर सेंटर
करनाल | सेक्टर-7में रविवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए डे केयर सेंटर की आधारशिला रखी गई। सेंटर की आधारशिला वरिष्ठ नागरिकों की मांग पर कार्यकारी अभियंता वाईएम मेहरा एसडीओ लाभ सिंह द्वारा रखी गई। वरिष्ठ नागरिक मंच ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। इस मौके पर सुरेश खन्ना, शमशेर सिंधु, ओपी गर्ग, आर एस डूडेजा के अतिरिक्त वार्ड 4 की पार्षद सुजाता अरोड़ा उपस्थित रही।