150 लोगों को मिलेगा हरियाणा गौरव सम्मान
करनाल | प्रतिमारक्षा सम्मान समिति के पदाधिकारियों सदस्यों की शहीदों के मंदिर में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा, मुख्य संरक्षक इंद्रजीत धमीजा चेयरमैन बलजीत सल्याण ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जानकारी देते हुए नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि समिति द्वारा स्वतंत्रता सेनानी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बुधवार 11 फरवरी को कालीदास रंगशाला में देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्र स्तरीय श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर देश की लगभग 150 समाज को समर्पित विभूतियों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय को समर्पित हरियाणा गौरव सम्मान शाइन ऑफ इंडिया सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में बच्चों को सर्वश्रेष्ठ स्तर की शिक्षा प्रदान कर रही करनाल की विभिन्न स्कूली संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मानित होने वालों में फिल्मी बाल कलाकार आर्यन भी शामिल रहेंगे।