विद्यार्थियों को बांटी अध्ययन सामग्री
सिरसा | राजकीयनेशनल काॅलेज सिरसा में स्थापित इग्नू अध्ययन केंद्र में जन सत्र 2015 का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर अध्ययन केंद्र में एक इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किाय गया जिसमें इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. विनीता कटियाल मुख्यतिथि थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. एचकेलाल ने मुख्यातिथि डाॅ. कटियाल का परिचय देते हुए कहा कि इग्नू विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना 1985 में की गई जो आज अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होनें संपूर्ण सत्र के शैक्षणिक कलैंडर के बारे में बताया।