- Hindi News
- वैलेंटाइन डे पर हिंदू महासभा करवाएगी प्रेमी जोड़ों की शादी : ललित
वैलेंटाइन डे पर हिंदू महासभा करवाएगी प्रेमी जोड़ों की शादी : ललित
करनाल | हिंदूमहासभा का बहू लाओ-बेटी बचाओ अभियान 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर हिसार में शुरू हो रहा है। यह बात रविवार को हिंदू महासभा के प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने जारी विज्ञप्ति में कही। भारद्वाज ने कहा कि बेटी बचानी है तो कन्या भ्रूण हत्या करने वाले को फांसी की सजा होनी चाहिए तभी कन्याभ्रूण हत्या रूक सकती है। उन्होंने कहा कि बहू लाओ- बेटी बचाओ अभियान का मुख्य मकसद लव जेहाद के खिलाफ मुहिम शुरू करना है। हिन्दू महासभा के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने कहा बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान में हम अन्य समुदायों की बेटियों के सम्मान की रक्षा करेंगे उन्हेें शादी के बंधन में बांधेंगे। वैंलेटाइंस के दिन 14 फरवरी को आपसी सहमति से कोई भी प्रेमी जोड़ा आता है तो हिन्दू महासभा उसकी शादी करवाने के लिए तैयार है। अवसर पर युवा हिन्दू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विनोद शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोकल शर्मा, देवेन्द्र कोशिक, संदीप गोयत, दीपक शर्मा, चन्दन सिंह उपस्थित रहे।