- Hindi News
- महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी
करनाल |श्री सनातनधर्म शिव मंदिर पुराना सर्राफा बाजार की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी का गुरुवार को चौड़ा बाजार, सैनी मोहल्ला, मटक माजरी, भगत मंडी, जनता मंडी, अनाज मंडी, रूप काॅलोनी में स्वागत हुआ।
जगह-जगह प्रसाद का वितरण और आरती हुई। इनमें चंदन गुप्ता, अशोक गुप्ता, मनीषा सैनी, सतीश, राजीव, मुकेश, प्रेम, महिंद्र गुप्ता, केला देवी, मनीषा, मंजु, नेहा सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। सभा के उपप्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि 14 को अशोक नगर, मोती नगर न्यू मोती नगर में निकाली जाएगी। पालकी के साथ चलने वालों में उपप्रधान रमेश जिंदल, महेंद्र, लाडी, अंकुर, कुलभूषण, मनीष, अशोक, शाम सुंदर, प्रवीण, बब्बल, मोनू मौजूद रहे।
करनाल| हरिद्वारसे पदयात्रा के द्वारा गंगाजल लाने के लिए शिव भक्त गुरुवार को रवाना हुए। शिवभक्तों को कमेटी चौक से मेयर रेणू बाला गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिव कांवड़ संघ के संयोजक विजय सिंगला ने बताया कि 13 को अपन पदयात्रा शुरू करके 16 फरवरी को करनाल पहुंचेंगे। 17 फरवरी को शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की बारात के रूप में भव्य शोभायात्रा कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर पृथ्वीराज, राकेश शर्मा, संजय बजाज, देवीदयाल, सुरेश कंबोज, बाबू, टोनी, राजू, रवि, रविंद्र, शिवकुमार भंडारी उपस्थित रहे।