- Hindi News
- स्टैप्स की स्कॉलरशिप परीक्षा में बच्चों ने जीते लैपटॉप
स्टैप्स की स्कॉलरशिप परीक्षा में बच्चों ने जीते लैपटॉप
स्टैप्ससेंटर करनाल द्वारा टॉप कॅरियर्स एंड यू के निर्देशन में तीसरी राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप परीक्षा पांच राज्यों में आयोजित की गई। परीक्षा में पांचवी, छठी और आठवीं कक्षा के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 1400 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का आंकलन किया। परीक्षा का परिणाम 8 फरवरी, 2015 को स्टैप्स सेंटर करनाल द्वारा घोषित किया गया। पांचवी, छठी और आठवीं कक्षा वर्ग के प्रथम आने वाले विद्यार्थी को लैपटॉप वितरित किए गए।
सैंट थेरेसा कांवेंट स्कूल की छात्रा संपदा एवं छात्र निर्मल सिंह और ओ.पी.एस. स्कूल की छात्रा खुशीप्रसाद को लैपटॉप का पुरस्कार जीता। स्टैप्स सेंटर के निदेशक नवीन बल्हारा ने सभी लैपटॉप विजेताओं को बधाई दी।
करनाल. छात्राको लैपटॉप वितरित करतीं अध्यापिका।