पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाला फेंक स्पर्धा में दीपा और ट्रिपल जंप में सुषमा रही अव्वल

भाला फेंक स्पर्धा में दीपा और ट्रिपल जंप में सुषमा रही अव्वल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमहिला काॅलेज में दो दिवसीय 17वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. महाबीर नैन ने विधिवत रूप से खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल मुकाबलों के तहत भाला फेंक में दीपा ने पहला, सोनिया ने दूसरा सुमन ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया।

ट्रिपल जंप में सुषमा ने पहला, अमनप्रीत ने दूसरा और सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में सुषमा ने पहला, रजनी ने दूसरा और दीपा ने तीसरा स्थान पाया। हैमर थ्रो में रजनी, पूजा कविता ने क्रमश पहला, दूसरा तीसरा इनाम पाया। लोंग जंप में सुमन शर्मा ने पहला, अंजलि ने दूसरा और सुनीता मान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाई जंप में अंजलि ने पहला, रविता ने दूसरा और अमनप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।

5000मीटर रेस में सुमन ने मारी बाजी

प्रतियोगिताके कड़े मुकाबले में 800 मीटर में सुमन, सोनिया अंजलि क्रमश: पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रही। 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रीत ने पहला, सुमन मान ने दूसरा ओर अनिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 5000 मीटर रेस में सुमन ने पहला, अंजलि ने दूसरा और प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

करनाल. राजकीयमहिला काॅलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाला फेंक में भाग लेती प्रतिभागी छात्रा।