पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायसन में पूरी की जाएं मूलभूत सुविधाएं: डीसी

रायसन में पूरी की जाएं मूलभूत सुविधाएं: डीसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीडाॅ. जे गणेशन द्वारा आदर्श गांव योजना के तहत नीलोखेड़ी खंड के गांव रायसन को गोद लिया है। यह गांव निर्धारित समय में आदर्श बनें इसके लिए उपायुक्त ने ग्रामीणों, पंचायती राज से जुड़े अधिकारियों, प्रतिनिधियों तथा आंगनवाड़ी आशा वर्करों को निर्देश दिए हैं कि वे गांव में साफ-सफाई सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करें।

गुरुवार को इस गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से बीडीपीओ सुमित चौधरी की देख-रेख में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे गांव में गंदगी ढेरों गोबर उठाया गया। बीडीपीओ ने कहा कि हर ग्रामीण का कर्तव्य है कि वे अपने आसपास गंदगी फैलने दें। किसी प्रकार की बीमार हो इसके वातावरण को स्वच्छ रखना जरूरी है।

शौचालयके लिए मिलते हैं 12 हजार रुपए

उन्होंनेबताया कि कोई भी ग्रामीण बाहर शौच करें। जिन परिवारों में शौचालय नहीं हैं वे अपने घर में शौचालय बनवा लें। स्वच्छ भारत निर्माण के तहत शौचालय बनाने के लिए सरकार द्वारा 12 हजार रुपए की राशि दी जाती है। इस गांव में अभी तक 84 ऐसे परिवार हैं, जहां शौचालय नहीं बना है उन घरों में शीघ्र ही शौचालय बनाएं जाएंगे। ग्रामीणों को इन शौचालयों को प्रयोग भी करना होगा।

येरहे अभियान में शामिल

इसअवसर पर पंचायत के एसडीओ राम शरण, तरावड़ी के एसएमओ कृष्ण कांत, गांव के सरपंच जरनैल सिंह, पूर्व सरपंच रणधीर राणा, स्कूल के प्रिंसिपल बालकिशन, आशा वर्कर नीतू, जसवंती आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

करनाल. गांवरायसन ने सफाई व्यवस्था का जायजा लेते डीसी।