पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकान से लाखों का सामान चोरी

इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकान से लाखों का सामान चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारकी रात चोरों ने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे तीन सौकड़ा बस अड्डे पर इलेक्ट्रॉनिक्स की एक दुकान को अपना निशाना बनाकर लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया।

जांच करने के बाद रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से दो चोरों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने पूछताछ की तो उन दोनों ने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे की चोरियों को स्वीकार किया, लेकिन सौकड़ा अड्डे पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में हुई चोरी में हाथ होने से इंकार किया। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर चोरों के खिलाफ सबूत एकत्रित किए।

प्रिंस इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से रात में चोरों ने पांच एलईडीटीवी एक वाशिंग मशीन के साथ-साथ दुकान में रखे 90 हजार रुपए चोरी कर लिए। दुकान के मालिक अशोक अनेजा ने बताया कि वह रात को करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर गए थे। दुकान में सामान के साथ-साथ 90 हजार रुपए भी रखे थे। सुबह करीब छह बजे पड़ोस में रहने वाले जिया लाल पांचाल ने फोन पर उन्हें उनकी दुकान का शटर खुला होने की सूचना दी। जब उन्होंने दुकान पर आकर देखा तो काउंटर की दराजें खुली पड़ी थी और सामने लगी पांच एलईडी टीवी एक वाशिंग मशीन गायब थी। जो लगभग एक लाख रुपए की थी। दुकान से लगभग दो लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है।

दूसरीदुकान में चोरी हुए पैसे किए गए बरामद

ओवरब्रिजके नीचे की दुकानों में चोरों ने कुछ हजार रुपए चुराए जो चोरों के साथ ही बरामद हो गए। पकड़े गए चोरों में एक पम्मी बसंत बिहार दूसरा सुनील करनाल के निवासी है। एक ही रात में इस तरह हुई चोरियों के कारण शहर के लोगों में भारी रोष है और लोगों ने शहर में रात के समय गश्त करने की मांग भी की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। उन्हें उम्मीद है कि सौकड़ा बस अड्डे पर हुई इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगे।