पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले की गौशाला में साफ सफाई फिर खिलाया गायों को हरा चारा

पहले की गौशाला में साफ-सफाई फिर खिलाया गायों को हरा चारा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निसिंग। शहरके माता सुंदरी खालसा महिला कालेज में चल रहे एनएसएस शिविर के अंतिम दिन वीरवार को स्वयंसेविकाओं ने कालेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया। ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। कार्यक्रम में कैंप प्रभारी डा. खिप्पल ने अपने संबोधन में छात्राओं को बताया कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। जो पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ वर्षा लाने में भी सहायक होते हैं। उन्होंने छात्राओं को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व उन्होंने डाचर रोड़ स्थित श्रीकृष्ण गोपाल गौशाला में स्वच्छता अभियान चलाया। गौशाला में साफ सफाई कर गऊओं को चारा खिलाकर गौ सेवा की। इससे पूर्व छात्राओं ने शिविर का समापन कालेज प्रिंसिपल डा. सतवंत कौर मान की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि गुरू नानक खालसा कालेज करनाल के प्रवक्ता डा. गुरविंद्र सिंह ने शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को शारीरिक सुंदरता के साथ साथ विचारों में शुद्धता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता के विषय पर हमारे धार्मिक ग्रंथ बताते है कि स्वच्छता में देवता निवास करते है। कालेज प्रिंसिपल डा. मान ने छात्राओं को बताया कि स्वयं सेवकों को नि:स्वार्थ भाव से देश समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को सामूहिक सामाजिक कार्यो में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कालेज प्रवक्ता डा. गीतिका शर्मा किरण शर्मा ने भी छात्राओं के समक्ष बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक करने में स्वयंसेवकों की भूमिका पर अपने विचार रखे।

निसिंग . एनएसएसशिविर के तहत गायों को चारा खिलाती स्वयंसेविकाएं।