पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई रजिस्ट्रेशन सीएम विंडो का लिया जायजा

ई-रजिस्ट्रेशन सीएम विंडो का लिया जायजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणासरकार की चंडीगढ़ से प्रकाशित रिव्यू पत्रिका के मीडिया प्रोफेशनल पीके मोदी ने सरकार द्वारा आम आदमी के लिए चलाई गई ई-रजिस्ट्रेशन, सीएम विंडो पर हो रही गतिविधियों का जायजा लिया।

करनाल के लघु सचिवालय में स्थित तहसील कार्यालय में आम आदमी की शिकायतों के लिए सीएम विंडो लगाई गई है तथा इसी के समीप तहसील कार्यालय में भूमि के ई-रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की है। इन दोनों सुविधाओं का आम आदमी से सीधा संपर्क है। यह सभी सुविधाएं आम आदमी को बिना किसी बाधा के मिले इसके लिए गुरुवार को चंडीगढ़ मुख्यालय से रिव्यू पत्रिका के मीडिया प्रोफेशनल पीके मोदी ने व्यवस्था की जानकारी लेते हुए जिला सूचना अधिकारी महीपाल सीकरी सहायक सूचना अधिकारी परविन्द्र सिंह से कहा कि आधुनिक युग है इसमें तकनीकी तरीके से अधिकतर काम हो रहे हैं लोगों को इसमें कोई दिक्कत हो इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। डीआईओ सीकरी ने बताया कि ई-रजिस्ट्रेशन की नई व्यवस्था से राजस्व विभाग की नई प्रलेख पंजीकरण प्रणाली से लोगों की भूमि के रजिस्ट्रेशन को ऑनलाइन करने से प्रशासन में पूरी तरह से पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार से मुक्ति मिल रही है। आम लोगों को अब रजिस्ट्री करवाने में किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं है।