- Hindi News
- दोपहर को डीसी को सौंपा ज्ञापन, शाम को समझौता
दोपहर को डीसी को सौंपा ज्ञापन, शाम को समझौता
करनाल। राइसमिलर एसाेसिएशन एफसीआई अधिकारियों के बीच चल रहे विवाद का वीरवार की शाम को निपटारा हो गया। मामले की मध्यस्थता डीसी ने की।
डीसी को राइस मिलर एसाेसिएशन के द्वारा दोपहर में ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में एसाेसिएशन के पदाधिकारियों ने एफसीआई के अधिकारियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। वहीं एसोसिएशन के सदस्यों की ओर से उनकी गाड़ियां बेवजह रिजेक्ट करने का भी आरोप लगाया गया था। मामले को बिगड़ता देख डीसी ने मध्यस्थता करते हुए दोनों पक्षों को बुलाकर उनका समझाैता करवा दिया। इससे पूर्व में व्यापारियों ने कहा था कि डिपो इंचार्ज उन्हें धमकाते हुए कहता है कि वो पहले भी लोगों को सुधार चुका है, अगर वे नहीं माने तो उन्हेें भी सुधार देगा। दोनाें पक्षों के बीच हुए समझौते की जानकारी राइस मिलर एसोसिएशन के सचिव विनोद गोयल ने कहा कि उनका विवाद अब निपट गया है।