पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एफसीआई श्रमिकों के साथ प्रबंधन कर रहा अन्याय और अत्याचार: जंग बहादुर

एफसीआई श्रमिकों के साथ प्रबंधन कर रहा अन्याय और अत्याचार: जंग बहादुर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल। एफसीआईसे कथित जबरन रिटायर किए गए श्रमिकों में रोष बढ़ता जा रहा है। एफसीआई अधिकारियों द्वारा श्रम अधिकारी से वार्ता को बार-बार टाले जाने से श्रमिकों का यह गुस्सा बढ़ रहा है। श्रमिकों का आरोप है कि भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए एफसीआई अधिकारी वार्ता करने से बच रहे हैं। श्रमिक पिछले 97 दिनों से धरने पर बैठे हैं। कोई सुनवाई नहीं की जा रही। गुरुवार को धरने पर बैठे श्रमिकों को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि एफसीआई प्रबंधन ने कानून का उल्लंघन किया है। श्रमिकों की अनदेखी करके उन पर अत्याचार किया जा रहा है। अधिकारियों की मनमानी से श्रमिक बेहद परेशान हैं। लगातार धरने पर बैठे श्रमिक बड़ा आंदोलन कर सकते हैं। इस अवसर पर राम बहादुर मेहतो, कामदेव सिंह, जानकी साहनी, सुरेश कुमार, धन्नाराम, मोह मद कलीम आदि श्रमिक मौजूद थे।