पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिक गर्मी में अच्छा उत्पादन देने वाली गेहूं की किस्म तैयार

अधिक गर्मी में अच्छा उत्पादन देने वाली गेहूं की किस्म तैयार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेहूंकी ऐसी वैरायटी इजाद की जाएगी जो पीला रतुआ रोधी होगी। यह जानकारी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उपमहानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ. जीत सिंह संधू ने दी। उन्होंने बताया कि आॅस्ट्रेलिया के साथ मिलकर गेहूं में पीला रतुआ के जींस स्टडी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर पीला रतुआ पूरी तरह से कंट्रोल में है। पहले यह जहां बड़े क्षेत्र में आता था, लेकिन अब छोटी पॉकेट में आता है। यह जानकारी उन्होंने भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के स्थापना दिवस समारोह के बाद दी।

डॉ. संधू ने कहा कि आज जिस तरह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उसी के मद्देनजर उनके वैज्ञानिक भी कार्य कर रहे हैं। गेहूं की ऐसी वैरायटी तैयार की गई हैं जो 35 से 45 डिग्री तापमान पर भी अच्छा उत्पादन देंगी। अधिक तापमान होने के कारण उनके उत्पादन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह किस्में अधिक तापमान सहनशील करने वाली होंगी।

उन्होंने कहा कि इस बार तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा है, लेकिन तो भी गेहूं उत्पादन की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक उत्पादन की बात इस बार एक मिलियन हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई कम हुई है, लेकिन तो भी पिछले साल के उत्पादन के बराबर पहुंच जाएंगे। पिछले साल देश में 89 मिलियन टन गेहूं का उत्पादन हुआ था। इस बार भी हम इतना उत्पादन पाने में सफल होंगे।

खबरें और भी हैं...