पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नारायण साईं को किया करनाल जेल में शिफ्ट

नारायण साईं को किया करनाल जेल में शिफ्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गवाहमहेंद्र चावला पर जानलेवा हमले के मामले में आसाराम के बेटे नारायण साई को मंगलवार पुलिस ने पानीपत की कोर्ट में पेश किया। जहां से जेएमआईसी मधुर बजाज की अदालत ने नारायण साईं को 7 दिन के लिए 16 फरवरी तक करनाल जेल न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अब आरोपी को 16 फरवरी को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी।

जेल अधीक्षक शेरसिंह ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस नारायण साईं को सूरत से पानीपत लेकर आई। जिसे अदालत ने सुनवाई के बाद करनाल जेल में सात दिन की न्यायिक में भेजा है। फिलहाल साईं को आमजन की भांति बैरक में रखा जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो साईं को अलग से रखेंगे। पानीपत से करनाल साईं को पुलिस की दो जिप्सियां लेकर शाम करीब सवा पांच बजे पहुंच गई थी। हरियाणा पुलिस ने चावला को सुरक्षा मुहैया करवाई थी। सुरक्षा के चलते गत वर्ष 13 मई बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने चावला के घर में फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

खबरें और भी हैं...