पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर न्यूज | नीलोखेड़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नीलोखेड़ी

परिवारके सदस्य खुशी में शामिल होने के लिए अमृतसर जा रहे थे। मौका था बेटे की मंगनी का। घर में पहली खुशी थी। लखनऊ से एक परिवार के सदस्य दो कारों में सवार होकर अमृतसर जा रहे थे। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब सड़क दुर्घटना में एक कार में सवार परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला को करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोहरे की वजह से नीलोखेड़ी के समीप सुबह 7 बजे हादसा हुआ। जिन चार लोगों की मौत हुई है, उनमें हरिंद्र सिंह भी शामिल है। हरिंद्र सिंह के पिता सर्वजीत सिंह ने अपने बेटे का रिश्ता कुछ दिन पहले अमृतसर में तय किया था। परिवार हरिंद्र की मंगनी के लिए अमृतसर जा रहा था। मंगलवार को सर्वजीत सिंह परिवार सहित दो गाड़ियों में सवार होकर अमृतसर के लिए चले थे। एक गाड़ी में हरिंद्र सिंह, उसके चाचा प्रभजीत सिंह, दादी गुरपाल कौर, नौकरानी अदिति तथा मामी लखवीर कौर सवार थे। फ्लाईओवर पर दुघर्टना घटी जिसमें लखवीर कौर घायल हो गई। जबकि अन्य चारों की मौके पर मौत हो गई।

दूसरी गाड़ी में सर्वजीत सिंह उनकी प|ी कोमल तथा गगनदीप कौर रिश्तेदार सवार थे। सर्वजीत सिंह के तीन पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं। हरिंद्र सिंह सबसे बड़ा लड़का है। उसके घर में पहली खुशी थी। सर्वजीत सिंह की एक बेटी हरप्रीत अमेरिका में रहती है। सर्वजीत सिंह का एक बेटा नोएडा में रहता है। लखनऊ से चलने के बाद उनका परिवार अपने बेटे के पास रात को पहुंचा था। रात को विश्राम करने के बाद सुबह करीब 4 बजे यह परिवार नोएडा से चला। इसके बाद मुरथल में एक ढाबे पर चाय पी और अमृतसर के लिए चल पड़े। नीलोखेड़ी के पास हादसे में परिवार की खुशियां छिन गईं।

खबरें और भी हैं...