भास्कर न्यूज | करनाल
भास्कर न्यूज | करनाल
सुबहऔर शाम की ठंड अभी बरकरार है। दिन गर्म होने लगे हैं। बुधवार सुबह कोहरे की भी मार पड़ी। हाईवे पर विजिबिलटी मात्र 20 मीटर की रही। इसके चलते नीलोखेड़ी के पास करीब दो दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक धुंध का प्रकोप जारी रह सकता है।
बुधवार अल सुबह से ही शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कोहरे के कारण ठंड भी जारी रही। दृश्यता मात्र 20 मीटर की रही। इस कारण हाइवे पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चालकों ने वाहनों की लाइटें जलाईं और गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलती दिखाई दीं। सुबह करीब सवा 9 बजे धूप निकलने के बाद कोहरा छट गया। 10 बजे के बाद तेज धूप के चलते गर्मी का भी अहसास हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।