पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर के पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में लगी आग

शहर के पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में लगी आग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निसिंग| कस्बेमें बुधवार को सुबह करीब 6 बजे 220 केवी पावर हाऊस के एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। 132/11केवीए 16 एमवीए ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाने के लिए करनाल से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। इसके बाद करनाल पानीपत एनएफएल की दो गाड़ी दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। 6 गाड़ियों के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने से करनाल कैथल रोड स्थित सभी राइस मिल, गांव मंजूरा, कुंजपुरा, औंगद, कतलेहड़ी फीडरों को दी जाने वाली सप्लाई बाधित रहेगी। ट्रांसफार्मर करीब 40 वर्ष पुराना था।

खबरें और भी हैं...