पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसंत पंचमी का जुनून, रात में उड़ाने के लिए पैराशूट पतंग

बसंत पंचमी का जुनून, रात में उड़ाने के लिए पैराशूट पतंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंतपंचमी पर आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सराबोर हो जाता है। शहर के युवा, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं भी पतंगबाजी का लुत्फ उठाती हैं। यही कारण है एक माह पहले ही पतंगों के कारोबार में तेजी जाती है और एक महीने के दौरान लाखों रुपए का पतंगों का कारोबार होता है। शहर में स्थाई-अस्थाई दुकानों पर पतंगें सज जाती हैं।

शहर अनेक स्थानों पर पतंगों की दुकानें सजी हैं, जहां फिल्मी सितारों से लेकर क्रिकेटरों, कार्टून चरित्रों आदि के चित्रों वाली पतंगें बिक रही हैं। मार्केट में 3 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की पतंगें बिक रही हैं। इन दुकानें पर खरीदारी के लिए युवाओं की खासी भीड़ देखी जा सकती है। इसके अलावा बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी पतंगों की खरीदारी कर रही हैं। मार्केट में इस बार फिल्मी सितारों, कार्टून पात्रों या खिलाड़ियों के नामों से तो पतंगे बिक ही रही हैं। इसके अलावा तुक्कल, बुढ़ा, स्नैक, गिलासा, शक्करपारे, सलेटा, मक्खखे, पंजूड़, पैराशूट आदि पतंगें भी खूब बिक रही हैं। इन पतंगों में 3 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की पतंगें शामिल हैं। मार्केट में सबसे बड़ी पतंग 6 फुट की चेस और बुढ़ा चल रही हैं।

रात में उड़ाने के लिए पैराशूट पतंगें भी खूब बिक रही हैं। इस पतंग की खासियत यह है कि यह केवल रात के समय ही उड़ाई जाती हैं। इसमें आग जलाकर इसे उड़ाया जाता है। इसी तरह 6 फुटा पतंगों के लिए कम से कम 5 चरखी एकसाथ लगानी पड़ती हैं।

खबरें और भी हैं...