पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हजारों की नकदी सामान चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| चोरगत रात जिले के अलग-अलग स्थानों पर सेंधमारी कर हजारों की नकदी, मोबाइल अन्य सामान चोरी कर ले गए। संबंधित पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी। थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में काछवा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि गांव में उसकी मोबाइलों की दुकान है। जहां चोर 6/7 फरवरी की रात सेंधमारी कर इनवर्टर बैटरी करीब 20 मोबाइल चोरी कर ले गए। दूसरे मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में रामनिवास ने बताया कि सेक्टर-7 में चोर 6/7 की रात उसकी दुकान के शीशे को ताेड़कर नेट का डोंगल हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। संबंधित पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...