हाईकोर्ट के जज इंद्री न्यायिक परिसर में आज
करनाल| करनालसेशन डिवीजन के इंस्पेक्टिंग जज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल 11 और 12 फरवरी को करनाल सेशन डिवीजन का अवलोकन करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित बत्तरा ने बताया कि 11 फरवरी को न्यायाधीश राजेश बिंदल सुबह 11 बजे इंद्री और बाद दोपहर बाद असंध तथा 12 फरवरी को करनाल न्यायिक परिसर का दौरा करेंगे।