हत्यारे पकड़वाने पर 50 हजार नकद इनाम
करनाल | जिलापुलिस के लिए चुनौती बने शिव कॉलोनी गली नंबर 8, मूल रूप से नरुखेड़ी निवासी नितिन नरवाल के हत्या करने वाले आरोपियों के बारे में सुराग देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपए नकद इनाम दिया गया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाएगा। एसपी अभिषेक गर्ग ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।