- Hindi News
- जिले में जल्द बनाए जाएंगे दो नए खेल स्टेडियम
जिले में जल्द बनाए जाएंगे दो नए खेल स्टेडियम
जिलेमें दो नए खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार की पायका स्कीम के तहत जिला खेल विभाग ने दो खेल स्टेडियम बनाने का प्रपोजल भेजा है। इसके लिए स्वयं केंद्र सरकार ने प्रपोजल मांगा है। स्टेडियम निर्माण के लिए जिले के पुंडरक ऐबली गांव के नाम सामने आए हैं।
अंतरराष्ट्रीय खेलों में और बेहतर प्रदर्शन के लिए भावी पीढ़ी को सुलभ खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी हो गया है। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए ऐसा करना आवश्यक होता जा रहा है। क्योंकि वर्तमान में पढ़ाई के साथ-साथ दूर स्थित स्टेडियम में जाकर प्रेक्टिस करना आसान नहीं है। इसमें आने-जाने में अधिक टाइम वेस्ट होता है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है।
आठ एकड़ का होगा खेल ग्राउंड
जोभी नए स्टेडियम बनाए जाएंगे, उनका खेल ग्राउंड सात या आठ एकड़ में होगा। स्टेडियम में सभी तरह की आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी। इन स्टेडियमों की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।
योजनाअनुसार एक स्टेडियम पर खर्च होंगे करीब 1.60 करोड़
योजनाअनुसार उक्त प्रत्येक नए खेल स्टेडियम पर एक करोड़ 60 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इस रकम में से 80 लाख रुपए रुपए आउटडोर और 80 लाख रुपए इंडोर सुविधाएं पर खर्च किए जाएंगे।
लड़कियों को मिलेगा विशेष लाभ
अपनेस्कूल और गांव के आसपास खेल स्टेडियम बनने का विशेष लाभ लड़कियों को होगा। क्योंकि अक्सर अभिभावक लड़कियों को स्कूल टाइम के बाद जिला मुख्यालय पर बने स्टेडियम में प्रेक्टिस के लिए नहीं भेज पाते हैं। इस कारण बहुत सी खेल प्रतिभाएं उभरने से पहले ही दम तोड़ जाती हैं।
स्कूलके निकट बनेंगे स्टेडियम
सरकारकी योजना के अनुसार यह खेल स्टेडियम गांव या स्कूल के निकट बनेंगे। क्योंकि इससे प्रत्यक्ष परोक्ष रूप से निकट स्थित स्कूल के छात्र-छात्राएं खेल गतिविधियों का विशेष लाभ प्राप्त कर सकेंगे। गांव या स्कूल से स्टेडियम की दूरी एक दो किलोमीटर से ज्यादा नहीं रखी जाएगी।
जिले में दो और नए खेल स्टेडियम बनाए जाएंंगे। केंद्र सरकार ने प्रपोजल मांगा था। अप्रूवल मिलने और पैसा आते ही स्टेडियमों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। कर्मचंद,कार्यकारी,जिला खेल अधिकारी,करनाल।