परिवार पर हमला, 5 घायल
करनाल | बांसोंगेट में पुरानी रंजिश के चलते एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला कर तीन महिलाओं समेत पांच को घायल कर दिया। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घायल रजत ने बताया कि उसके पिता बलराम करीब नौ बजे रात के समय अपने घर के सामने बैठे हुए थे। इसी दौरान बांसों गेट के ही कई लोगों ने उस पर लाठियों सरियों से हमला कर दिया। जब परिवार के सदस्य उसे बचाने के लिए आए उन पर भी हमला कर दिया। हमला में रजत, कागज, गीता नीलम गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया।
जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना थाना में दर्ज करवाई गई। लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार जेल में डाला जाए।