- Hindi News
- छोले खाए और दुकानदार को चाकू मारकर भाग गए
छोले खाए और दुकानदार को चाकू मारकर भाग गए
करनाल | बसस्टैंड के नजदीक सेठी स्वीट्स नामक दुकान संचालक प्रेम नगर निवासी सचिन गांव बड़ौता के किरपाल को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी छात्र मौैके से फरार हो गए।
आसपास के दुकानदारों की मदद से घायलों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। घायलों ने बताया कि करीब सवा दो बजे तीन छात्र उनकी दुकान पर आए और समोसा छोले की प्लेट ली। इस पर छात्र बोले कि छोले और दो। उन्होंने कहा कि इतने पैसे में तो इतने ही छोले आएंगे। इसके बाद वे लोग केले लिए हुए थे। उन्होंने केले खाकर छिलके वहीं पर रख दिए। उसने कहा कि छिलके तो बाहर डाल दो। इस बात को लेकर तकरार हो गई। उस समय तो छात्र वहां से चले गए। उसके कुछ देर बाद ये छात्र आए और झगड़ा करने लगे। इस दौरान इन छात्रों में से किसी ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। जब किरपाल उन्हें बचाने आया तो उस पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। चौकी इंचार्ज श्याम सुंदर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।