- Hindi News
- पिस्तौल के बल पर युवकों से लूट ले गए 3.34 लाख रुपए
पिस्तौल के बल पर युवकों से लूट ले गए 3.34 लाख रुपए
>बाइक सवार तीन बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार
भास्कर न्यूज | गढ़ी बीरबल
मैनमतीके समीप टोल बैरियर से कुछ दूरी पर बाइक पर सवार 3 लोगों ने दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर बाइक सवार दो युवकों से 3 लाख 34 हजार रुपए लूट लिए। जानकारी के अनुसार बदरपुर खुर्द निवासी सुभाष और राकेश गांव नलीपार ने बताया कि वे एक फाइनेंस कंपनी के 3 लाख 34 हजार रुपए बड़ा गांव से लेकर जा रहे थे। मैनमती के पास बने टाेल बैरियर से कुछ दूरी पर ही बाइक पर सवार अज्ञात लोगों ने उनसे उक्त रुपए छीन लिए और फरार हो गए।
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की सीआईए टीम ने मौके पर पहुंचकर युवकों से पूछताछ की। बहरहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। राकेश ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है। बड़ा गांव से रुपए लेकर वे करनाल जा रहे थे। टोल बैरियर से पहले उनको तीन युवकों ने पकड़ लिया और बंदूक के बल पर बैग छीनकर लिया और उनसे मारपीट भी की। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
जिले में आए दिन चोरी की वारदात हो रही हैं। यही नहीं मर्डर तक होने के बाद पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। चोरी की बढ़ती वारदातों के कारण लोग सहमे हुए हैं। पिछले दो से तीन दिनों के बीच ही लाखों रुपए की चोरी की कई वारदातों को चोर अंजाम दे चुके हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात्रि गश्त को बढ़ाया जाए, ताकि जिलेभर में चोरी की लगातार बढ़ती जा रही वारदातों को रोका जा सके।