पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक कल होगी
करनाल | सिविलसर्जन डाॅ. वंदना भाटिया ने बताया कि जिले में 21 सितंबर से 23 सितंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की सफलता के लिए 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त बलराज सिंह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में इस अभियान से संबंधित सभी अधिकारी,सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में अधिकारियों से अभियान के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने की अपील की जाएगी।