- Hindi News
- काछवा नहर में मिला एक अज्ञात महिला का शव
काछवा नहर में मिला एक अज्ञात महिला का शव
करनाल | काछवानहर में 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। पुलिस मृतका की पहचान के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस के अनुसार जल्द ही मृतका की पहचान हो जाएगी। नहर से गुजरने वालों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि नहर पुल के नीचे किसी महिला का शव है। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस शव की पहचान करवाने में लगी हुई है, ताकि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।