पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब डीएनए मैच कर पहचाने जाएंगे अपने

अब डीएनए मैच कर पहचाने जाएंगे अपने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निदेशकफोरेंसिक लेबोरेट्री देहरादून (उत्तराखंड) द्वारा जारी पत्र के संदर्भ में अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधक विभाग हरियाणा द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार उत्तराखंड में वर्ष जून 2013 में प्राकृतिक आपदा के कारण काफी संख्या में तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की जान चली गई थी। उत्तराखंड फोरेंसिक निदेशालय द्वारा मृतक लोगों का डीएनए तैयार किया गया है। यह डीएनए मृतकों/पीड़ितों के रिश्तेदारों के साथ मैच किया जाएगा। इस संदर्भ में उपायुक्त बलराज सिंह ने कहा कि यदि जिला में कोई पीडि़त व्यक्ति अपना डीएनए मैच करवाना चाहता है तो वह देहरादून स्थित फोरेंसिक निदेशालय कैंपस से दूरभाष नंबर-0135-2772090 पर संपर्क कर सकता है। गौरतलब है कि गत वर्ष जून माह में उत्तराखंड में आई आपदा में करनाल के रामनगर पिचौलिया गांव और अन्य स्थान से लोग लापता हो गए थे। उनके बारे में किसी तरह का सुराग नहीं लग सका है।