पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रचार सामग्री के 12 हजार पंफलेट किए गए जब्त

प्रचार सामग्री के 12 हजार पंफलेट किए गए जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | करनालविधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुशील कुमार ने सोमवार देर रात को क्लब मार्केट में प्रचार सामग्री के लिए एक कार्यालय में रखे करीब 12 हजार पंफलेट को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि देर रात सूचना मिली कि चुनाव में प्रचार के लिए एक व्यक्ति ने बिना किसी प्रिंटर के नाम के करीब 12 हजार पम्फलेट रखे है। इन अवैध पम्फलेट को काबू करने के लिए नायब तहसीलदार एसएचओ सिविल लाइन की टीम क्लब मार्केट पहुंची, वहां से सूचना के अनुसार करीब 12 हजार पम्फलेट मिले जिन पर प्रिंटर का नाम नहीं था।

दूसरी ओर रिटर्निंग आफिसर/एसडीएम इंद्री विजय कुमार ने बताया कि माडल कोड आॅफ कंडक्ट के उल्लंघन के आरोप में बिना परमिशन सार्वजनिक संपत्ति में प्रचार सामग्री लगाने के आरोप में राजीव, राकेश, सुनील सहित अन्य के विरुद्ध इंद्री पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एफआईआर की कॉपी जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की गई है।