- Hindi News
- सदर बाजार में राशन डिपो से भरे खाद्य सामग्री के सेंपल
सदर बाजार में राशन डिपो से भरे खाद्य सामग्री के सेंपल
करनाल | करनालके उप मंडलाधीश सुशील कुमार ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर करनाल के सदर बाजार में चलाए जा रहे दो राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राशन डिपो पर खाद्य सामग्री के सेंपल भरे गए। गौरतलब है कि स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि डिपो होल्डर हर माह उन्हें कोटे में घटिया गेहूं देता है, जिसे खाना मुश्किल है। इसके लिए आज डिपो का निरीक्षण किया गया। जिस पर संज्ञान लेते हुए उप मंडलाधीश ने आगामी कार्रवाई के लिए डीएम फूड सप्लाई को निर्देश दिए। उप मंडलाधीश ने बताया कि डिपो से लिए गए सैंपलों की जांच की जा रही है।