- Hindi News
- जयप्रकाश ने खाेले पत्ते कहा आजाद ही लडूंगा
जयप्रकाश ने खाेले पत्ते कहा आजाद ही लडूंगा
करनाल | पूर्वविधायक जयप्रकाश गुप्ता ने करनाल विधानसभा सीट ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान किया है।
उनके मैदान में उतरते ही अन्य उम्मीदवारों की चिताएं बढ़ गई हैं। राजनीति के जानकारों का मानना है कि गुप्ता प्रतिद्वंद्वियों का गणित बिगाड़ सकते हैं। इस बात को इसलिए भी खारिज नहीं किया जा सकता कि पिछले विधानसभा चुनाव में जेपी गुप्ता छोटे से अंतर से चुनाव हार गए थे। भास्कर से बातचीत में जेपी गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर एवं मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने टिकट का ऑफर दिया था और करनाल सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा था लेकिन मैने कर दिया। उन्होंने बीजेपी के लोगों द्वारा भी संपर्क साधने की बात कही। बताया कि खट्टर से पहले उनके पास चुनाव लड़ने का आफर आया था लेकिन कुछ वजहों से उन्होंने बीजेपी को भी कर दिया और आजाद कंडीडेट के तौर पर अब मैदान में हैं। इतने ऑफर मिलने के बाद आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला क्यूं? इस बारे में जेपी गुप्ता कहते हैं कि विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट जनादेश नहीं मिलने वाला इस कंडीशन में आजाद उम्मीदवारों की भूमिका सरकार बनाने में अहम होगी। बकौल जेपी यदि ऐसी स्थिति आती है तो वह करनाल के विकास के लिए सरकार से ज्यादा से ज्यादा काम करा सकेंगे।