पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेहतर प्रदर्शन के लिए शुगर मिल ने जीता राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

बेहतर प्रदर्शन के लिए शुगर मिल ने जीता राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | राष्ट्रीयसहकारी शक्कर कारखाना संघ द्वारा करनाल सहकारी चीनी मिल लिमिटेड को गन्ना विकास अन्य रिकवरी क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।

मिल की ओर से उपायुक्त करनाल बलराज सिंह ने दिल्ली के एनसीयूआई के सभागार में आयोजित समारोह में प्राप्त किया। मंत्री खाद्य आपूर्ति मंत्रालय भारत सरकार रामविलास पासवान ने बलराज सिंह को पुरस्कार प्रदान किया। सम्मान समारोह में शुगर मिल के प्रबंध निदेशक जयदीप कुमार के साथ साथ हरियाणा शुगर फेडरेशन के चेयरमैन अजय शर्मा चीनी मिल करनाल के निदेशक मंडल के सदस्य भी शामिल रहे। उपायुक्त ने इस उपलब्धि के लिए मिल के अधिकारी-कर्मचारियों सहित किसानों को बधाई दी है। करनाल सहकारी चीनी मिल ने गन्ना विकास में राष्ट्रीय स्तर पर इससे पहले भी 12 बार प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किए हैं। करनाल शुगर मिल ने किसानों के लिए अच्छी किस्म के गन्ना के बीज तैयार करने के लिए टिशू कल्चर प्रणाली को अपनाया है। शुगर मिल एमडी जयदीप कुमार ने बताया कि उनका प्रयास है कि मिल द्वारा किसानों के सामने आने वाली हर समस्या का समाधान वरीयता के आधार पर किया जा रहा है।

करनाल. सम्मानग्रहण करते उपायुक्त बलराज सिंह एवं शुगर मिल के सदस्य।