पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रिंस रहा प्रथम

निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रिंस रहा प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई आयोजित

भारतसंचार निगम में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। पखवाड़े के दौरान निबंध, टिप्पणी, आलेख, श्रुतलेख, भाषण प्रतियोगिता एवं प्रश्रमंच का आयोजन किया गया। पखवाड़े में कर्मचारियों के अलावा पहली कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियोंं ने भी भाग लिया। विद्यार्थियो की निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिंस तथा द्वितीय स्थान पर सान्वी रही।

प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियोंं को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारत संचार निगम के करनाल स्थित महाप्रबंधक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है। हिंदी भाषा देशवासियों को एकसूत्र में बांधने का काम करती है। हमें हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के कामों को प्राथमिकता देनी चाहिए। भारत संचार निगम के उपमहाप्रबंधक पुष्कर श्रीवास्तव रचना राम ने भी प्रतिभागियो का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निगम द्वारा हिंदी को बढ़ावा देने के कार्य जारी रहेंगे। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्राचार्य धनेशचंद्र, अनुपमा कुसुम अरोड़ा ने निभाई। निबंध प्रतियोगिता में सहायक महाप्रबंधक भगत राम ने पहला स्थान, रविंद्र पाल ने दूसरा जय नारायण वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। टिप्पणी एवं आलेख प्रतियोगिता में भगत राम ने पहला, दिनिका ने दूसरा नंद किशोर ने तीसरा स्थान हासिल किया। श्रुतलेख प्रतियोगिता में गीता ने पहला, बिमला ने द्वितीय तथा बाबू राम ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में भगत राम ने पहला, दिनिका ने दूसरा बाबू ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं मे विजयी रहे प्रतिभागियों को अशोक कुमार श्रीवास्तव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

करनाल. दयालसिंह कॉलेज के छात्रों ने जेसीआई करनाल के जेसीआरटी विंग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से 15 टीमों ने हिस्सा लिया। दयाल सिंह कॉलेज के प्रतिभागियों ने सभी धर्म एक हैं जैसे सामाजिक मुद्दे को नृत्य के रूप में प्रदर्शित कर सबका मन मोह लिया। दूसरी ओर खालसा कॉलेज द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में दयाल सिंह कॉलेज की मनीषा ने कोलॉज में प्रथम, शैफाली ने सांत्वना पुरस्कार प्रा