- Hindi News
- बिना इजाजत मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियाें पर होगी कार्रवाई: डीसी
बिना इजाजत मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियाें पर होगी कार्रवाई: डीसी
करनाल | उपायुक्तबलराज सिंह ने कहा कि पूर्व सूचना एवं प्रशासनिक अनुमति के बिना जिला मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को लंबी छुट्टी पर जाने से बचने की भी हिदायत दी। डीसी मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। डीसी ने कहा कि चुनाव शासन की प्राथमिकताओं में है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि जिसे जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाए उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। चुनाव ड्यूटी में शिथिलता पाए जाने पर कार्रवाई तय है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी गिरिश अरोड़ा,करनाल विधान सभा के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुशील कुमारसहित चुनाव से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।