- Hindi News
- प्रतिस्पर्धा के युग में कड़ी मेहनत जरूरी
प्रतिस्पर्धा के युग में कड़ी मेहनत जरूरी
करनाल | डीएवीपीजी कॉलेज में वाणिज्य विभाग की ओर से कैरियर से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने की। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने वाणिज्य से संबंधित पहलुओं के बारे बहुत बारीकियों से समझा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने सभी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि वरूण अग्रवाल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रो मोनिका बंसल, प्रो दीपिका दत्ता , प्रो. रीचा प्रो बलराम शर्मा, प्रो संदीप जोशी, प्रो. अनुराग वर्मा, प्रो. जितेंद चौहान अन्य मौजूद रहे।