पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत एक महापुराण : मिश्रा

भागवत एक महापुराण : मिश्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | श्रीरामकृष्ण संकीर्तन मंडल शिवपुरी अर्जुन गेट के तत्वाधान में 45 वें वार्षिक महोत्सव में भागवत व्यास डाॅ. स्वामी दिव्यानंद महाराज, भिक्षु के पावन सान्निध्य मेंं दिव्य श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बने पार्क में किया गया। पं. अभय मिश्रा ने पूजा अर्चना कराई।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि रमेश नागपाल ने परिवार सहित पावन जोत प्रज्जवलित की। महाराज ने भगवत गीता और भागवत गीता में अंतर बताते हुए कहा कि भागवत गीता श्रीकृष्ण ने महाभारत में अर्जुन को सुनाई और भागवत एक महापुराण है,और एक अलौकिक ग्रंथ है। उन्होंने वशिष्ठ वक्ता और वशिष्ठ श्रोता सामान्य वक्ता का भेद बताते हुए कहा कि वरिष्ठ वक्ता और श्रोता कथा को सेवा करते है, सुनते नहीं। कथा का मतलब है ब्रह्म रस में स्नान करना। ऋतु पर्यंत दो मास तक सुनना चाहिए। इस अवसर पर संरक्षक पूर्ण चंद मुटरेजा, ठाकर चंद सिकरी, प्रधान अमरनाथ दुआ, समाजसेवी जसपाल तुली, श्यामसुंदर मदान, संजय बुदिजा, वेद प्रकाश नारंग, राकेश मदान, मोहनलाल सुखीजा, धर्मबीर चौधरी, हरगोपाल खुराना, कन्हैयालाल मौजूद थे।