- Hindi News
- मुक्केबाजी में प्रिंस पाल तीसरे स्थान पर
मुक्केबाजी में प्रिंस पाल तीसरे स्थान पर
गतदिनों करनाल स्थित कर्ण स्टेडियम में राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते जेपीएस अकादमी के छात्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्र प्रिंस पाल को अकादमी प्रबंधन समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
अकादमी चेयरमैन योगेंद्र राणा प्रिंसिपल मोहन सिंह ने बताया कि प्रिंस पाल ने पहले बाउट में महेंद्रगढ़ जिला, दूसरे में जींद तीसरे में भिवानी जिले के मुक्केबाज को परास्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रबंधन की ओर से प्रिंसपाल की हौसला अफजाई करते हुए उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इस उपलब्धि से सबक लेने जीवन में हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
असंध. कांस्यपदक विजेता संग जेपीएस अकादमी चेयरमैन, प्रिंसिपल कोच।