किसानों कर करेंगे पंचायत
अनाजमंडियों में लगातार गिर रहे धान के दामों को लेकर धान उत्पादक किसान परेशान हैं। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन ने कड़ा नोटिस लेते हुए 19 सितंबर को जिला स्तरीय किसान पंचायत बुलाएगी। जिसमें मुख्य तौर पर भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतनमान और रोहतक मंडलाध्यक्ष प्रेमचंद शाहपुर शिरकत करेंगे। पंचायत का आयोजन करनाल स्थित जाट धर्मशाला में होगा। भाकियू जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि मंडियों में खासतौर पर पूसा बासमती-1509 धान की किस्म के दाम दिन-प्रतिदिन गिर रहे हैं। जिसको लेकर 19 सितंबर को आपात किसान पंचायत बुलाई गई है। पंचायत में इस स्थिति को लेकर विचार-विमर्श करने के बाद आगामी रणनीति की घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि धान की यह किस्म पहले 3500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक चुकी है, अब इसके दाम काफी कम गए हैं।