पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करनाल से तीन ट्रेनों की बुकिंग फिर शुरू

करनाल से तीन ट्रेनों की बुकिंग फिर शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्टूबरमाह से बंद हुई तीन ट्रेनों चंडीगढ़ से बांद्रा एक्सप्रेस, पूजा एक्सप्रेस शान-ए-पंजाब की टिकट बुकिंग सेवा रेलवे द्वारा फिर से चालू कर दी गई है। इन ट्रेनों की बुकिंग अक्टूबर माह से बंद मानी जा रही थी कि क्योंकि रेलवे की बेवसाइट पर अक्टूबर माह में डिलीट लिखा रहा था।

लेकिन अब रेलवे द्वारा इन ट्रेनों के आगे डिलीट हटा लिया है। अर्थात इन ट्रेनों का ठहराव यथावत करनाल स्टेशन पर बना रहेगा। इसके साथ ही स्टेशन से इन ट्रेनों की बुकिंग सेवा फिर से शुरू हो गई है। जो पिछले काफी दिनों से बंद थी। रेलवे पूर्व सलाहकार समिति सदस्य बृज भूषण गुप्ता ने कहा कि इन ट्रेनों का ठहराव बड़ी मुश्किल से करवाया गया था। लेकिन एकाएक रेलवे द्वारा इन ट्रेनों को स्टॉपेज बंद करने का निर्णय लिया गया था। जो काफी निराशा वाला कदम था। लेकिन रेलवे ने जिले के लोगों की भावनाओं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इन तीन ट्रेनों का ठहराव बनाए रखा है। दोबारा से बुकिंग भी शुरू कर दी है। व्यापार मंडल जिला प्रधान कृष्ण लाल तनेजा ने शहर के व्यापारियों ने सांसद रेलवे मंत्री को पत्र लिखकर ट्रेनों का ठहराव यथावत बनाने की मांग की गई थी। जो मान ली गई है।

रेलवे द्वारा 3 ट्रेन जिनकी बुकिंग सेवा बंद कर दी थी। उसे फिर से बहाल कर दिया। यात्रियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है। एएसमेद्यी, रेलवेअधिकारी, दिल्ली।

एक सितंबर से इन ट्रेनों का ठहराव बंद होने का कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन रेलवे ने इन ट्रेनों का ठहराव सीमा एक माह बढ़ा दी थी। इसके साथ ही ट्रेनों का ठहराव एक अक्टूबर से बंद कर दिया था। कोई बुकिंग नहीं ली जा रही थी। ट्रेनों का ठहराव बंद होने का कारण यह बताया जा रहा था कि स्टेशन से टिकटों की बुकिंग कोई खास नहीं है। जो किसी के गले नहीं उतरता। पूर्व सलाहकार समिति सदस्य ने बताया कि करनाल से काफी संख्या में श्रद्धालु माउंट आबू जाते हैं।

प्रतिदिन10000 से अधिक यात्री करते हैं सफर

स्टेशनसे प्रतिदिन करीब दस हजार से अधिक यात्री ट्रेनों में सफर कर अपने गंतव्य पर पहुंचते हैं। जनसंख्या बढ़ने के कारण यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यात्री संदीप, राहुल ने कहा कि ट्रेनों में सफर अन्य आवागमन के साधनों में सबसे सस्ता है। जो उन जैसे मजदूर प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए काफी बेहतर है।