- Hindi News
- खेल स्कूल राई में दो कक्षाओं में 200 सीटों पर होंगे दाखिले
खेल स्कूल राई में दो कक्षाओं में 200 सीटों पर होंगे दाखिले
मोतीलालनेहरू खेल स्कूल राई सोनीपत में शिक्षा सत्र 2015-16 के लिए कक्षा चौथी 11वीं में दाखिले के लिए विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कक्षा चौथी में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2014 तथा 11वीं कक्षा के लिए 31 मार्च 2015 है। स्कूल के प्रिंसिपल एवं निदेशक ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कक्षा चौथी में करीब 125 सीटों पर दाखिला होगा, जिनमें 63 लड़के 62 लड़कियां होंगी। कुल सीटों में से 80 प्रतिशत सीटें हरियाणा प्रदेश के स्थाई निवासियों के लिए आरक्षित हैं। कक्षा चौथी में दाखिले के लिए विद्यार्थी की आयु 30 जून 2015 के अनुसार 1 जुलाई 2005 से 30 जून 2007 के बीच होनी चाहिए। कक्षा 11वीं में करीब 25 सीटों पर लेटरल एंट्री के तहत प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से दाखिला किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन कैटेगरी के तहत राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले या राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 8 वर्ष से 17 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ियों का कक्षा 10वीं 12वीं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं में पांच-पांच सीटों पर दाखिला किया जाएगा।
चाैथी कक्षा के लिए लिखित परीक्षा 18 जनवरी को होगी
कक्षाचौथी में दाखिले के लिए लिखित परीक्षा 18 जनवरी 2015 को रविवार के दिन राई, हिसार, नारनौल, सिरसा, कुरुक्षेत्र फरीदाबाद शहरों में स्थित निर्धारित केंद्रों पर होगी। लिखित परीक्षा में मेरिट प्राप्त विद्यार्थियों की शारीरिक परीक्षा 22 फरवरी 2015 को राई स्कूल में होगी। इसी प्रकार कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए लिखित 3 मई 2015 को तथा शारीरिक परीक्षा 24 मई 2015 को राई स्कूल में ही होगी।
स्कूलकाउंटर से लें विवरणिका
निदेशकने बताया कि इन कक्षाओं में दाखिलों से संबंधित विवरणिका एक अक्टूबर 2014 से स्कूल काउंटर से प्राप्त की जा सकती है। यह विवरणिका स्कूल की वेबसाइट से भी प्राप्त की जा सकती है। वेबसाइट से प्राप्त फार्म के साथ विवरणिका की फीस से संबंधित बैंक ड्राफ्ट लगाना होगा। उन्होंने बताया कि दाखिला फार्म के साथ विद्यार्थी की आयु से संबंधित अधिकृत अथॉरिटी द्वारा जारी आयु प्रमाण-पत्र साथ लगाना अनिवार्य है।