पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रह्मा को माध्यम बना कथा सुनाई: भिक्षु

ब्रह्मा को माध्यम बना कथा सुनाई: भिक्षु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीरामकृष्ण संकीर्तन मंडल शिवपुरी अर्जुन गेट के तत्वाधान में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क में भागवत व्यास डॉ. स्वामी दिव्या नंद महाराज भिक्षु के पावन सान्निध्य में दिव्य भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया। पं. अभय मिश्रा ने पूजा अर्चना करवाई। व्यास पूजा वेद नारंग, ज्योति प्रचंड राज बजाज द्वारा की गई। भजन प्रस्तुति बंसी लाल राही ने की। महाराज ने कथा करते हुए कहा कि नारायण ने ब्रह्मा को माध्यम बनाकर कथा सुनाई।

भागवत कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि ये सात्विक, रजोगुणी तमोगुणी तीन प्रकार की होती है। अपने किए पर ग्लानि पैदा हो तो यही से भागवत शुरु होती है। इस अवसर पर संरक्षक पूर्ण चंद मुटेजा, ठाकुर चंद सीकरी, प्रधान अमरदास दुआ, सुभाष गुरेजा आदि मौजूद थे।

मां को फूलों के सिंहासन पर किया विराजमान

मांझंडे वाली सेवा समिति की तरफ से निकाली जा रही प्रभातफेरी में मां झंडे वाली माता को फूलों के सिंहासन पर विराजमान किया गया। ओल्ड चार चमन में जेसी बब्बर ने मां की पावन जोत प्रज्जवलित कर प्रभातफेरी का शुभारंभ किया। नगर परिक्रमा करते हुए प्रभातफेरी ने विक्की हलवाई के न्यू चार चमन में बने आवास पर विश्राम लिया। प्राचीन शिव मंदिर में बलराज भारत के निवास पर शिव भक्तों ने पुष्पवर्षा करके प्रभातफेरी का स्वागत किया। इस अवसर पर सविता शर्मा, निशा मित्तल, ममता नागपाल, नीतू मिढ्डा, दिव्या भारती, अरुण शर्मा आिद मौजूद थे।

श्रीराम कृष्ण संकीर्तन मंडल शिवपुरी में प्रवचन करते स्वामी दिव्यानंद महाराज।