- Hindi News
- भाजपा के विरोध के बावजूद इनेलो के पक्ष में प्रचार करेगी शिअद
भाजपा के विरोध के बावजूद इनेलो के पक्ष में प्रचार करेगी शिअद
नीलोखेड़ी | भाजपाके विरोध के बावजूद शिरोमणि अकाली दल ने इनेलो के पक्ष में प्रचार को लेकर हरियाणा के आठ जिलों में अपने वर्करों की डयूटी लगा दी। इन जिलों में करनाल भी शामिल है। करनाल जिले में पंजाब मुख्यमंत्री के पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी एवं रिटायर्ड आईएएस दरबारा सिंह की देखरेख में शिरोमणि अकाली दल की टीम कार्य करेगी।
दरबारा सिंह ने नीलोखेड़ी के इनेलो कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद करनाल जिलों में शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा में इनेलो के पक्ष में प्रचार करने से पंजाब में अकाली दल भाजपा गठबंधन को कोई खतरा नहीं है। पूर्व आईएएस अधिकारी ने हरियाणा के शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं सिख संगत से भी अपील की कि वे 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस पर आयोजित जींद रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।