- Hindi News
- शहीद आजम जयंती पर फैंसी ड्रेस स्पर्धा 28 को
शहीद आजम जयंती पर फैंसी ड्रेस स्पर्धा 28 को
करनाल | प्रतिमारक्षा सम्मान समिति द्वारा शहीद आजम भगत सिंह की जयंती पर रविवार 28 सितंबर को करनाल क्लब के ग्राउंड में फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि समिति द्वारा शहीद भगत सिंह की जयंती पर देश के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 3 वर्ष से 6 वर्ष 6 वर्ष से 10 वर्ष के दो आयु वर्ग होंगे और इन दोनों आयु वर्गों में प्रथम पुरस्कार 5100, द्वितीय पुरस्कार 3100 तृतीय पुरस्कार 2100 रुपए नकद दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है।
शहीदों के रूप में होगी भागीदारी
इसप्रतियोगिता में प्रतिभागी केवल देश के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के स्वरूप में ही भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के प्रवेश पत्र शिवम कार्ड्स 21, जैन मार्केट रेलवे रोड, राकेश प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट 321 मुगल कैनाल, अमेरिकन इंस्टीट्यूट 130 महिला आश्रम कांप्लैक्स, फ्रैंड्स क्लब गिफ्ट मार्ट 61-62 सेक्टर-7 मार्केट शैमरॉक स्कूल सेक्टर-6 में उपलब्ध करवाए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 92150-50005 पर संपर्क कर सकते हैं।