समूह नृत्य में बड़ा गांव प्रथम
शिक्षाविभाग की ओर से कर्ण स्टेडियम में दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राइमरी स्कूलों के बच्चों ने नृत्य और गायन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। समूह नृत्य और समूह गान प्रतियोगिता में गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल बड़ा गांव ने पहला और जीपीएस प्रेमनगर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
एकल गायन प्रतियोगिता में भी गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल प्रेमनगर बाजी मार गया। खेल प्रतियोगिता में कबड्डी मुकाबले में मॉडल टाउन ने पहला और जीपीएस डबरकी कला ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि बीईओ सपना जैन ने विजेता टीमों बच्चों को पुरस्कृत किया। खेल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पीटीआई कुलदीप और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अंजू रीटा ने निर्णायक की मुख्य भूमिका अदा की। मंच संचालन नरेश जयराज ने किया। एबीआरसी विजय अंजू जैन हेमा शर्मा ने सहयोग किया। इस अवसर पर ममता सूरी, शीला, कृष्णा, अनिल, अमित, नरेंद्र, श्वेता, आशा आदि उपस्थित रहे।
कर्ण स्टेडियम में अायोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए सजे बच्चे।
जीवन में असंभव कुछ भी नहीं: जैन
मुख्यअतिथि सपना जैन ने बच्चों को प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में असंभव कुछ भी नहीं है। हम यदि संकल्प करें तो कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी चंद्रेश विज ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।