पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जूनियर योगा कोच भर्ती

जूनियर योगा कोच भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साक्षात्कार प्रक्रिया मेंं पक्षपात करने का आरोप

करनाल | जूनियरयोगा कोच भर्ती के लिए साक्षात्कार देने आए अभ्यर्थियों ने बुधवार को यहां जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों ने भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जांच की कराए जाने की मांग की।

बता दें कि पिछले तीन दिनों से लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में जूनियर योगा कोच के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा तीस पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसमें लिए बुधवार को साक्षात्कार का आखिरी दिन था। विभिन्न जिलों से करीब आधा सैकड़ा अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पहुंचे। जिन्हें यह बता दिया गया कि भर्ती के निर्धारित मापदंडों को पूरा कर पाने की वजह से उक्त अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल नहीं किया जा सकता है। इससे आक्रोशित अभ्यर्थियों जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न स्तर पर मनमानी की गई है। कर्मचारी चयन आयोग के सदस्यों पर भी दोहरे मापदंड अपनाने के आरोप अभ्यर्थियों ने लगाए। जनकराज, सुरेश सोनिया, शब्बो देवी, पूनम देवी, भूपिंदर सिंह, प्रतिभा डागर, युद्धवीर, सुनीता, राजेश, रामचंद्र, धर्मेंद्र, विजय हुडा, जीतेंद्र आदि मौजूद रहे। बाद में अभ्यर्थियों ने लघु सचिवालय पहुंचकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि उनके साथ अन्याय किया गया तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

जूनियर योगा कोच भर्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ रोष जताते अभ्यर्थी।